Showing posts with label fatafat dish. Show all posts
Showing posts with label fatafat dish. Show all posts

Monday, 23 September 2013

Navratri Fast recipe - Dahi Bada - नवरात्री उपवास - दही बडा

नवरात्री उपवास - दही बडा -

नवरात्री आने मे  बस अब कूछ दिन हि रह गये हे. इसलिये क्यू न पहले से उपवास के समय का खाने का सारा सूची अभी से हि बना लि जाये.

चलिये तो हमारी कोशिश हे आपके स्वाद मे हर रोज कूछ नया लाने कि. आज दही बडा कि विधी यहा दे रहि हु.



सामग्री :


आधा कप पनीर, 
एक कप सिंघाड़े का आटा,
1 कप उबले मैश आलू, 
1 स्पून अदरक पिसा हुआ, 
 दरदरे पिसे काजू पाव कटोरी, 
1 बारीक कटी हरी मिर्च, 
2 कप फेंटा दही, 
सेंधा नमक, 
शक्कर, 
जीरा पावडर, 
अनारदाने या कोई भी सजावाट के लिये सामग्री अपनी पसंद से. 
तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल।

विधि :
पनीर को कद्दूकस करके इसमें आलू, काजू, किशमिश, हरी मिर्च, अदरक व सेंधा नमक मिला लें। उसके छोटे-छोटे गोले बना लें। अब सिंघाड़े के आटे का घोल बनाएं। बड़ों को इस घोल में डुबोकर गरमा-गरम तेल में सुनहरे तल लें। 

दही में शक्कर मिला लें। अब एक प्लेट में भल्ला परोस कर दही, जीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर  व अनारदाने या अपनी पसंद से सजाकर पेश करें। 

Thursday, 13 June 2013

चावल के लड्डू - Chawal ke Laddoo

किसी भी काम की शुरुआत अक्सर मीठे से ही की जाती हे। और मीठे में हमारे राजस्थान में लड्डू का अपना अलग ही मजा हे। बूंदी के लड्डू तो में पहले ही share कर चुकी हु। आज कुछ नए लड्डू भी try करते हे। चावल के लड्डू केरल की पारंपरिक मिठाइयो में से हे।

ध्यान देने की बाते -
चावल के लड्डू पारंपरिक तौर पर कच्चे चावलों को सेक कर फिर उनके आटे से बनाये जाते हे। पर हम सुविधा के लिए चावल का आटा भी काम में ले सकते हे।
केरल में पारंपरिक लड्डू गुड से बनते हे। अगर हम चाहे तो गुड की जगह चीनी भी कम में ले सकते हे।
किसी भी मिठाई में चार चाँद घी से लगता हे पर इसमें हम घी की जगह ढूढ़ या पानी भी कम में ले सकते हे।

चावल के लड्डू ( Rice Ladoo )

सामग्री -
चावल - 1 कप या चावल का आटा - 1 कप
लड्डू बाँधने के लिए -
घी - थोडा सा या ढूध - थोडा सा
गुड - 3/4 कप या चीनी - 1 कप
पीसी छोटी इलाइची - 1 छोटा चम्मच
बादाम और पिस्ता की कतरन - 2 बड़े चम्मच
गुलाबजल - 2 - 4 बूँद

विधि -
चावल ( या चावल का आटा ) को एक भारी तले की कढाई में मध्यम आंच पर सेक ले। ध्यान दे की चावल अच्छे से सिक जाये और हलके भूरे रंग के हो जाये। आप अगर चाहे तो थोडा और गहरा रंग आने तक सेक सकते हे। बस स्वाद में थोडा और कड़क स्वाद हो जायेगा जो की पूरी तरह से आप और आपके परिवार के स्वाद पर निर्भर करता हे। इसी तरह अगर आप आटा काम में ले रहे हे तो उसे भी भुन ले।
चावल भुन जाने पर उन्हें हल्का ठंडा होने के लिए रख दे फिर उन्हें एक महीन पाउडर जितना पीस ले।

अब एक कढ़ाही में नारियल को माध्यम आंच पर सेक ले। जब ये अच्छा सिक जाये तब इसमें किसा हुआ गुड डाले। और हल्का सेक ले। सिर्फ इतना ही सेकना हे की ये हल्का गरम हो जाये तो नरम होकर लड्डू बाँधने जेसा हो जाये।

लड्डू बांधना -
इस तैयार गुड के मिश्रण को चावल के आटे में मिला दे। मेवे, इलाइची पाउडर मिलाये। हाथो पर हल्का पानी लगा कर लड्डू बांधे। अगर लड्डू बंधने में दिक्कत आ रही हो लड्डू का मिश्रण सख्त हो तो इसमें ढूढ़ या घी अपने स्वाद के अनुसार इतना मिलाये जितने से मिश्रण लड्डू बंधने जेसा हो जाये। सजावट के लिए चांदी का वर्क और केसर काम में ले।

कुछ हटके -
(अगर जो बना हे उसमे से ही कुछ हटके किया जाये यानि एक तीर 2 निशाने तो मजा ही कुछ अलग हे तो बस आइये कुछ try करे)
- गुड को हल्का गरम करने के बजाये इसे चाशनी बना कर भी लड्डू बनाये जा सकते हे। इसके लिए 1 कप पानी में गुड और केसर और इलायची दल कर पकाए। इसे उबलने तक पकाए और ऊपर से चाशनी की गन्दगी को हटा कर साफ कर दे। अब इसे भुने आटे और भुने नारियल में मिला कर लड्डू बनाये।
- नारियल को आप चाहे तो बिना भुने भी काम में ले सकते हे। बस ये सब आपकी imagination और स्वाद पर हे की कितना स्ट्रोंग स्वाद आप पसंद करते हे।
- किसी से बात करते हुए मुझे ये भी पता चला की ये लड्डू तेल में तल कर भी बनाये जा सकते हे। इसके लिए चावल के आटे में नारियल और किसा हुआ गुड और मेवे मिला कर हल्का ढूढ़ या घी या पानी दाल कर लड्डू बना ले फिर इसे गरम तेल में तल ले। ठंडा होने पर खाए और खिलाये। ये मेने try नहीं किये अगर आप करे तो मुझे बताये केसे लगे। में भी try करुँगी।

Sunday, 9 June 2013

Tamatar mirch ki chutney ( टमाटर मिर्च की चटनी )

Rasoi --> Chutney/ Pickel

Tamatar mirch ki chutney ( टमाटर मिर्च की चटनी )



टमाटर - मिर्च की चटनी ( chilli-Tomato chutney )

खाने में variety हो तो खाना खाने का मजा ही बढ़ जाता हे। और ये varity नार्मल सब्जी रोटी के अलावा आचार और चटनी से दुगुना हो जाता हे। इसी सिलसिले में आज एक ऐसी चटनी मै share कर रही हु जो झटपट तैयार हो जाती हे।

टमाटर - मिर्च की चटनी ( Tomato - chilli chutney )

सामग्री -

टमाटर - 4
मिर्च (बड़ी, पतली) - 8
अदरक - 1 छोटी गाठ
मेथी दाना - 6 - 7
राइ - आधा छोटा चम्मच
जीरा - आधा छोटा चम्मच
करी पत्ता - 6 - 7
बटर या तेल - 2 छोटे चम्मच
नमक - स्वादानुसार

हल्दी - 1 चौथाई चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच

विधि -


टमाटर और मिर्च को बारीक काट के रख ले। अदरक को कूट कर बारीक कर ले। चाहे तो अदरक के छोटे छोटे टुकड़े भी काट सकते हे। अब एक फ्राइंग पेन में तेल गरम करने रख दे। हल्का गरम होने पर इसमें दाना मेथी और करी पत्ता डाल ले। अब इसमें राइ और जीरा भी तड़का ले। जब जीरा हल्का भुन जाये और दाना मेथी की हलकी सुगंध आने लगे तब इसमें अदरक डाले। अदरक के हल्का भूनने के साथ ही इसमें टमाटर और मिर्च मिला ले। अब इसमें सारे सूखे मसाले मिला कर तेज आच पर भुन ले। जब ये हल्का तेल छोड़ने लगे तो गैस सिम कर के इसे सिर्फ 3 minut के लिए डक कर पकने दे।ढकने से पहले टमाटर को चमचे से हल्का मैश कर ले। अगर ये थोडा dry लगे तो इसमें 2 बड़े चम्मच पानी मिला ले।
3 मिनिट बाद tangy चटनी तैयार हे।

कुछ हटके -
चलिए 1 तीर 2 निशाने लगाये। कुछ हटके try करे।

- इस चटनी को मिक्सी में पीस कर तड़का दे कर भी try किया जा सकता हे।
- इसमें नया taste add करने के लिए इसमें 1 चम्मच चीनी भी मिलायी जा सकती हे।
- मिक्सी में पीसी हुई चटनी को ऊपर से तड़का देकर cold bread spread की तरह से भी use कर सकते हे। पर इस तरह से use करने के लिए इसमें मिर्ची की मात्र कम कर दे।
- गरम चटनी में चीनी की जगह गुड मिला कर और थोडा सा किसा हुआ नारियल मिला कर बनाने से इस dish को एक नया ट्विस्ट मिल जायेगा।