Wednesday 17 July 2013

बेसन के गट्टे - Besan ke gatte - Rajasthani Recipe Dish

बेसन के गट्टे  - Besan ke gatte


बरसात के मौसम गरम गरम गट्टे और गरम गरम घी लगी रोटी मिल जाये तो बस शाम का आनंद ही आ जाता हे. गट्टे प्रमुख रूप से राजस्थान में बनाये जाते हे पर आजकल ये पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्द हो गए हे। हर कोई इसमें अपने अलग जायके के साथ इसे बनाता हे. पर इसका स्वाद, एकदम गरम, घी में या सरसों के तेल में बने, और तेज मिर्च के होने पर आता हे.
चलिए में अपना तरीका यहाँ शेयर कर रही हु ... अप अपना बताइयेगा -

सामग्री -

गट्टे के  लिए - 

बेसन (Chick Pea Flour) - 1 कप 
हल्दी (Turmeric Powder) - 1/2 चम्मच
मिर्च (Red Chilli) पाउडर - 1/2 चम्मच
अजवाइन  (Carom Seeds) - 1 छोटा चम्मच
 
धनिया (Dhaniya) पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
दही (दही) - 1/4 कप
तेल - 1/8 कप


ग्रेवी के लिए

प्याज - 1 कप बारीक कटा
टमाटर - 1 कप बारीक कटा
अदरक - कद्दुकस  1 इंच टुकड़ा
लहसुन - कुचल 4 लौंग
दही (दही) - 1 कप
धनिया (Dhaniya) पाउडर  - 1 छोटा चम्मच
जीरा (Cumin) पाउडर - 1 छोटा चम्मच
मिर्च (Red Chilli) पाउडर - 1 छोटा चम्मच
आमचूर (मैंगो पाउडर) - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
राइ  (Mustard Seeds) - 1 छोटा चम्मच
जीरा (Cumin) - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
तेल - 2 चम्मच


विधि - 


गट्टे के  लिए

     बेसन में सभी सूखी मसाले मिक्स करे.  अब इस मिश्रण में तेल मिलाये. धीरे धीरे दही डाले , यह ध्यान रखे की ये  मिश्रण बेसन चिपचिपा न हो जाये ज्यादा. अगर ऐसा लगे तो सारा दही एक साथ न मिलाये. इसे एक आटे  की तरह गूंथ ले. आटा ऐसा हो की  इस आटे  से बेलनाकार  आकार में रोल कर के बेले तैयार हो सके.  . 
     अब, आटा की एक छोटी सी गेंद लेकर  और 1/2 इंच मोटी बेलनाकार  आकार (लगभग 6 इंच लंबा) रोल बना ले. ऐसे सारे गट्टे  के बेले तैयार कर ले. एक बर्तन में  पानी को उबाल ले. पानी इतना ले की सारे गट्टे उस में डूब जाये. उस में सारे गट्टे डाल ले. और इसे उबलने दे. गट्टे इस पानी में उबाल कर पकाने हे। 10-15 मिनट के बाद चेक कर ले की गट्टे  पके हुए हे या नही इसके लिए एक गट्टा रोले बहार निकाल कर चाकू डाल कर  जाँच करें और अगर चाकू बाहर साफ आता है तो गट्टे पक गए हे. अगर नहीं तो थोड़ी देर और पकने दे. 
     जब गट्टे पक जाए तो उन्हें निकाल कर ठंडा होने रख दे. बचे हुए पानी को फेके नहीं इससे हम ग्रेवी बनायेंगे। गट्टे ठन्डे होने पर उन्हें आधा आधा इंच के टुकड़ो में काट ले. 


ग्रेवी और मिश्रण

     दही में  सभी सूखी मसाला मिलये. नमक अभी नहीं मिलये. अब इस दही को अच्छी तरह से फेट ले. एक पेन में  तेल दाले. इसमें  राइ , जीरा दाले. जब ये तड़कने लगे तब, एक मिनट के लिए अदरक और लहसुन भूनें। अब इसमें प्याज पारदर्शी होने तक भुने. अच्छे से भूनने के बाद इसमें टमाटर दाल कर भुने. अब इसे धीमी आंच पर ढक्कन कवर कर के 2  मिनट के लिए पकने  दे.२ मिनट बाद जब ग्रेवी से तेल  अलग होना  शुरू होता है तब इसमें  दही का  मिश्रण डाले . और तेज आंच पर उबाल लेने तक पकाये. अब, इस  में गट्टे  टुकड़े डाले और जरूरत के हिसाब से बचाया हुआ  पानी इसमें डाले। कवर कर के 5  मिनट तक  पकाना हे।
     गरमा गरम परोसे ,सब्जी तैयार है!

Friday 12 July 2013

नान खटाई - Nan-Khatai - Homemade

नान खटाई  - Nan-Khatai - Homemade



आज हम शेयर कर रहे हे, नान खटाई . श्रीमती अभिलेखा व्यास ने ये रेसेपी हमारे साथ शेयर करी हे. 

Ingredients
  • मैदा -  100 ग्राम (एक कप)
  • बेसन - 1 छोटी चम्मच( optional)
  • सूजी - 1 छोटी चम्मच(optional)
  • चीनी - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
  • घी -  50 ग्राम ( 1/2 कप)
  • इलाइची - 4-5
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये.
सारे मिश्रण के गोले बनाकर ट्रे में लगा लीजिये.गोले पर चाकू का उपयोग करके एक्स(X) बनाये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये.   नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये.  ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10-15 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.नानखताई तैयार हो गये है. 

Wednesday 10 July 2013

सही रंग- सुधारे रंग ढंग - Right color for right you

सही रंग- सुधारे रंग ढंग - येही हे राईट चॉइस बेबी


सांवला बॉलीवुड स्टार्स- मलाइका अरोडा, बिपाशा बसु।
सही रंग - ब्राइट कलर्स चुनें ताकि आपका स्किन ग्लो करे। इलेक्ट्रिक कलर्स आपके लिए बेस्ट हैं। जब डार्क कलर्स की ड्रेस पहनेंगी तो एक्सेसरीज न्यूट्रल कलर की रखें।
स्टाइल टिप्स - -पेल कलर्स जैसे बेबी पिंक या स्काई ब्ल्यू कलर की ड्रेसेज पहनने से बचें। -अर्दी शेड्स या न्यूट्रल कलर्स आप पर सूट करेंगे। लेकिन उस पर ब्राइट इलेक्ट्रिक शेड्स की एक्सेसरीज कैरी करें। -आपके स्किन टोन पर ब्राइट पिंक, इलेक्ट्रिक ब्ल्यू और ब्राइट रॉयल, पर्पल बेहद अच्छे लगेंगे।
मेकअप- -अगर तुरंत तैयार होना है तो डार्क रेड लिपस्टिक आपकी बेस्ट फ्रेंड है। -दिन में मैट शेड्स का इस्तेमाल करें और नाइट आउट के लिए शिमर इफेक्ट दें। -सिल्वर का प्रयोग करने से बचें, पर गोल्ड शेड्स आपके रूप को निखारने में मदद करेंगे। -
वॉर्म कलर्स- येलो, ऑरेंज, ब्राउन, ग्रीनिश येलो, ऑरेंज व रेड के अलग शेड्स।
कूल कलर्स- ब्ल्यू, ग्रीन, पिंक, पर्पल, ब्ल्यू-ग्रीन, मजेंटा, ब्ल्यू-ग्रे के अलग शेड्स।
उदाहरण : हर रंग के वॉर्म व कूल शेड्स होते हैं। जैसे पिंक : वॉर्म- पिंक + पीच कूलर - पिंक + पर्पल वॉर्मटोन का फाउंडेशन पाउडर येलो बेस लिए हुए होता है। वहीं कूल टोन पिंक बेस। वॉर्म टोन के ब्लश - पीच व ब्राउन कूल टोन के ब्लश - पर्पल व पिंक

गेहुंआ बॉलीवुड स्टार्स- सोनम कपूर, प्रियंका चोपडा।
सही रंग- वॉर्म और कूल कलर्स को बैलेंस करके प्रयोग करें। जैसे व्हाइट, टील, पिंक वॉयलेट व ग्रीन के सभी शेड्स के साथ प्ले करें।
स्टाइल टिप्स- -दिन के समय व्हाइट, स्काई ब्ल्यू और सॉफ्ट पिंक जैसे कलर्स की ड्रेस चुनें। -रात के लिए डार्क कलर्स से खुद को ड्रेसअप करें। जैसे फूशिया, क्रोम (मटैलिक शेड्स), येलो एंड डीप रेड। -ऐसे रंगों के चुनाव से बचें जो आपके स्किन टोन को डल लुक दें। इसके लिए जरूरी है कि ब्राइट और म्यूटेड शेड्स का बैलेंस बना कर रखें।
मेकअप- -पेल पिंक व मोव आप पर सूट करेगी। -इस बात का ध्यान रखें कि ग्लिटर वाले आई शैडोज और लिप ग्लॉस का प्रयोग न करें। इससे स्किन ज्यादा डार्क नजर आएगी। -साथ ही कलर्स का बैलेंस बनाकर चलें। अगर बोल्ड आई शैडो का इस्तेमाल कर रही हैं तो लिपस्टिक लाइट रखें।  

Tuesday 9 July 2013

Ice cream - So delicious but some facts to note

आइसक्रीम और कुलफी के बिना गर्मियां अधूरी होती हैं। खास तौर पर आइसक्रीम तो सदाबहार है। इसके बिना तो कोई पार्टी भी पूरी नहीं होती। अलग-अलग फ्लेवर वाली रंग-बिरंगी आइसक्रीम हर किसी को खाने पर मजबूर कर देती है। तो वहीं तमाम तरह की कुलफी पिस्ता, केसर, बादाम आदि बाजार में उपलब्ध हैं। पर आप इन दोनों में से किसे चुनें, जिसमें अधिक कैलरी और अधिक फैट न हों। यहां सखी बता रही है आपके लिए सही विकल्प।

सही चयन : नैचरल फ्रूट आइसक्रीम : इसमें मिनरल्स और एसेंशियल विटमिंस मसलन ए और सी होते हैं। हालांकि कुलफी और नैचरल फ्रूट आइसक्रीम में कैलरी का अंतर अधिक नहीं है फिर भी इसे ही प्राथमिकता दें, क्योंकि इनमें विटमिन डी होता है। विटमिन डी महत्वपूर्ण विटमिन है, जो शरीर में कैल्शियम को एब्जॉर्ब करता है और कैल्शियम की कमी को दूर करता है। फ्रूट आइसक्रीम खाने के बाद पेट भरा-भरा नहीं लगता। इसमें कम दूध और क्रीम का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिहाज से सही है। लेकिन इसे खाते समय सर्विग पर ध्यान दें। नैचरल फ्रूट आइसक्रीम फ्रोजन फूड की तरह है। यह आपके मूड को अच्छा बनाने में मदद करती है।

गलत चयन : कुलफी : इसमें कैलरी पर्याप्त मात्रा में होती है, क्योंकि इसे बनाने के लिए ढेर सारी क्रीम, दूध, मेवे का इस्तेमाल किया जाता है। दूध को गाढा करके बनाने से इसके जरूरी विटमिंस कम हो जाते हैं। कैलरी ज्यादा होने के कारण यह देर से पचती है। जिन्हें पेट संबंधी समस्या या दूध से एलर्जी यानी लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या हो, उनके लिए यह नुकसानदेह भी हो सकती है। इसके अधिक सेवन से पेट खराब और डायरिया होने का खतरा भी रहता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों को खासतौर से इससे परहेज करना चाहिए।

हेल्थ एलर्ट : पारंपरिक आइसक्रीम में ढेर सारी चीनी व सैचुरेटेड फैट्स होते हैं। कुछ में मिल्क चॉकलेट, पीनट बटर कप्स, फज्ज की टॉपिंग होती है, जिस कारण उनमें कैलरी बहुत होती है। इसलिए नैचरल फ्रूट आइसक्रीम या आइस कैंडीज को प्राथमिकता दें।

न्यूट्रिशनल वैल्यू चार्ट (प्रति आधा कप)

फ्रूट आइसक्रीम

कैलरी : 220, कुल वसा : 11.0 ग्राम, सैचुरेटेड फैट : 6.0 ग्राम, कोलेस्ट्रॉल : 70 मिग्रा, सोडियम: 45 मिग्रा, कार्बोहाइड्रेट : 25.0 मिग्रा, चीनी : 24.0 ग्राम, प्रोटीन : 4.0 ग्राम, विटमिन ए : 10 च्, कैल्शियम : 10 च्, विटमिन सी : 4 च्

कुलफी

कैलरी : 344, कुल वसा : 19.0 ग्राम, सैचुरेटेड फैट : 0 ग्राम, कोलेस्ट्रॉल: 51 ग्राम, सोडियम : 8.3 मिग्रा, कार्बोहाइड्रेट : 3.5 ग्राम, डाइटरी फाइबर : 0 ग्राम, चीनी : 13.2 ग्राम, प्रोटीन : 7.6 ग्राम

Vrat Recipe -Rajgeere ke Pakode - राजगीरे की पकोड़ी

Vrat Recipe -Rajgeere ke Pakode - राजगीरे की पकोड़ी 

रिमझिम  बरसात
भीगी  भीगी  सी  हर  बात,
कुछ  ज्यादा  तो  याद  नहीं मुझे,
बस  याद  हे  तो  हमारा  हर  पल  का  वो  साथ .

बरसात  के  मौसम  में , जब  अपनों  का  साथ  हो  तो  मौसम  की  रंगीनी  और  बढ़  जाती  हे . और  ऐसे  में  जो  सबसे  पहली  चीज   याद  आती  हे  वो  हे , एक  कप  गरम  चाय  और  प्लेट  भर  के  पकोड़े . :)
लेकिन  अगर  इस  बारिश  में  कोई  व्रत  हमारे  और  बारिश  के  बीच  आ  जाये  तो  मन  मसोस  कर   बस फ्रूट्स  या  खीचड़ी  से  ही  कम  चलन  पड़ता  हे . लेकिन  आज  यहाँ  में  शेयर  कर  रही  हु  राजगीरे  के  आटे के  पकोड़े  जो  की  हम  व्रत  में  भी  काफी  मजे  से  खा  सकते  हे .

सामग्री  – 
राजगीरे  का  आटा   – 2 कटोरी
कुटी  काली  मिर्च  – आधी  चम्मच
हरी  धनिया  – बारीक  कटा  – 2 चम्मच
लाल  मिर्च  – आधी  छोटी  चम्मच
जीरा  – आधी  चम्मच
हरी मिर्च - बारीक कति - 1 छोटी
तेल  – गरम  तेल  2 चम्मच
सैंधा  नमक  – स्वादानुसार
अल्लू  – पतले  स्लाइस  करे  हुए  1 मध्यम

विधि  – राजगीरे   के  आटे  को  एक  बड़े  बाउल  में  लेकर  उसमे  काली  मिर्च , लाल  मिर्च ,जीरा , हरी मिर्च, नमक , धनिया  मिला  ले  और  पकोड़े  का  बेटर  तैयार  कर  ले . अब  इस  तैयार  बेटर  में  2  चम्मच  गरम  तेल  डाले  और  इसे  काफी  अचे  से  एक  ही  तरफ  फेट  ले . इससे  पकोड़े  अच्छे   फुले  हुए  और  क्रिस्प  बनेंगे . अब  इस  तैयार  बेटर  में  आलू  की  स्लाइसेस  डिप  करके  गरम  तेल  में  तल  ले .
पकोड़े  तलते  समय  ध्यान  रहे  की  तेल  अच्छा  गरम  हो  और  पकोड़े  डालते  ही  3  सेकंड  में  उन्हें  पलट  ले  फिर  हर  20 सेकंड  में  इन्हें  उलट  पलट  के  तल  ले . इससे  पकोड़े  अच्छे   क्रिस्प  बनेगे .

ध्यान  देने  की  बाते  – राजगीरे  का  आटा  बेसन  की  तरह  फूलता  नहीं  हे , इसलिए  घोल  का  पानी  डालते  समय  ध्यान  रहे  की  कही  पानी   एक  दम  से  ज्यादा  न  हो  जाये .
व्रत  में  खाने  के  लिए  मुगफली  का  तेल  प्रयोग  में  लिया  जाता  हे .
आलू  की  जगह  अप  अपनी  पसंद  की  कोई  भी  सब्जी  यूज़  कर  सकते  हे . पर  आलू  सदाबहार  हे