Showing posts with label life & style. Show all posts
Showing posts with label life & style. Show all posts

Sunday, 23 June 2013

फिट बहु - हिट बहु - Fit Bahu - Hit Bahu

Homemade Tips/ nuskhe - Life Style ( घरेलु नुस्खे - लाइफ स्टाइल ) - 


फिट बहु - हिट बहु - Fit Bahu - Hit Bahu


पीहर से  ससुराल जाने के नए फेर में जो चीज सबसे ज्यादा अनदेखी की जाती हे वो हे हमारी सेहत. जबकी शादी  के बाद बेवक्त खाना, भावनात्मक उतार चढाव , नींद की अनियमतता के चलते चुस्त दुरुस्त बने रहने की सबसे ज्यादा जरुरत हे. इस समय करी हुई exercise हमें सही shape में तो रखती ही हे साथ ही तनाव को भी कम रखने में मदद करता हे. चलिए बात करते हे कुछ ऐसे ऐसे  उपायों की जो हम घर पर या बाहर  आसानी से कर सकते हे और फिट रह सकते हे. 

फिटनेस मंत्र - अच्छा और पोष्टिक खाना + रोज एक्सरसाइज

टिप्स - 

1 अगर जिम जाकर व्यायाम नहीं कर सकते तो घर पर ही कोई अच्छी एप्लीकेशन डाउनलोड करके या कोई विडियो देख कर कम से कम 15  मिनिट के लिए रोज व्यायाम करे. 

2 . व्यायाम को बोज न समझे...किसी भारी मन से करे व्यायाम उतना लाभ नहीं देने वाले जितना अगर ये सोच कर व्यायाम किया जाये की exercise करने  से मुझे ख़ुशी मिलती हे और ये मुझे और अच्छा महसूस कराएगा. 

3 कुछ न कुछ करके चलना फिरना अपनी आदत में शामिल करे, फ़ोन पे बात करते हुए, पानी पीने के लिए उठे, मोबाइल थोडा दूर रखे ताकि जब बजे तो उठ कर जाये, 

4  व्यायाम के लिए ऐसा समय पक्का करे जो आसानी से अप मैनेज कर सकती हे 

5  रूटीन  में ऐसे एक्सरसाइज को शामिल करे जो सर से लेकर पैर तक पुरे शरीर की कम से कम एक एक्सरसाइज तो जरुर हो. 

चलिए कुछ ऐसे व्यायाम करते हे जो आसानी से घर में किये जा सके - 

पीठ की एक्सरसाइज - 

1  सीधे खड़े हो जाये. हिप्स से ऊपर के हिस्से से थोडा आगे झुके. पानी की २ भरी हुई bottles को हाथो  में ले ले. दोनों हाथ बगल में रख कर कोहनी को थोडा सा झुका कर कंधो पे प्रेशर डालते हुए हाथ ऊपर उठाये फिर नीचे ले जाये. ये 16 बार दोहराए. 

2  सीधे खड़े होकर हाथो में पानी की भारी बोतले पकड़ ले. अब कंधे ऐसे उठाये जेसे कंधे उचकाते समय करते हे. फिर नीचे ले जाये. ऐसा 16 बार करे. 

3  हाथो में पानी की बोतले लेकर सीधे खड़े हो जाये. अब कमर से ऊपर के हिस्से को दाई तरफ झुकाए 2 सेकंड ऐसे रख कर फिर से सीधे हो जाये अब बायीं तरफ दोहराए. 16 बार हर तरफ  करे. 

जांघो की एक्सरसाइज - 

सीधे खड़े होकर दाहिने पैर को सामने की और उठा कर कमर तक की उचाई तक लाये. 2 सेकंड तक ऐसे ही रह कर वापस नीचे कर ले अब येही बाये पैर से दोहराहे. 16 बार दोनों पेरो से करे. 

उपरी बाह के लिए - 

कुर्सी ले कर उसपर अपने पीठ करके कड़ी हो. अब झुकाते हुए ऐसे पोजीशन में ए की आपके हाथ कुर्सी के सीट पर हो और पैर आगे फर्श पर लम्बे हो. आपकी हिप्स और जंघे हवा में होनी चाहिए. अब इसी पोजीशन में बेक पुश अप करे. 16 बार

कमर के लिए - 

मेट पर लेट जाये. अब घुटने मोड़ ले. और हाथो को सर के नीचे ले जाये. अब हाथो का पुश लगते हुए ऊपर की तरफ दाई और के पैर की तरफ उठे. ऐसा ही बाये तरफ भी करे. दोनों तरफ 16 बार करे. 

पेरो के लिए - 

दरी पर लेट जाये. दाहिने पैर को उठाये और एक तोल्लिये को पैर के पंजो में फसा ले. तोलिये के किनारों को पकड़ते हुए पैर को सीधा करे. 10 सेकंड तक ऐसे रखे. दोनों पेरो से ऐसे करे. 16 बार. 









Saturday, 8 June 2013

6 मर्दाना गुण जो महिलाओं को पुरुषों में पसंद हे.


Life & Style --> Relationship

6 मर्दाना गुण जो महिलाओं को पुरुषों में पसंद हे. 



कुछ गुण जो महिलाये अवश्य देखती हे पुरुषो में.

अब लंबा, सावला और सुंदर होना ही पुरुषो की खासियत नहीं मणि जाती है. कुछ 'मर्दाना' गुण हैं जो किसी भी महिला को कमजोर कर सकते हैं. आपको यह लग रहा हो की ये सब नैन नक्श के बारे में हे तो आप गलत सोच रहे हैं, पता है क्या? कुछ और भी है जो इससे भी महत्वपूर्ण हे मर्दों में महिलाओ के लिए . यह भावनात्मक स्पर्श और शारीरिक विशेषताओं दोनों का ही निश्चित रूप से एक शक्तिशाली मिश्रण है.
चलिए हम बात करते हे छह ऐसे ही important points के बारे में -

1 Well Groomed - सजाधजा

हाँ, लम्बे लड़के पसंद सूचि में शामिल हे लेकिन वास्तविकता यह है कि ऊंचाई के साथ वास्तव में यह भी मह्त्वपूर्ण हे की आप अपने आप को कैसे प्रस्तुत करते हैं. ठीक जेसे लडको को सुडौल, सुन्दर और अच्छी पर्सनालिटी वाली महिलाये पसंद हे, वेसे ही महिलाये भी गठे हुए शरीर वाले अच्छी तरह से रहने से वाले मर्दों की खोज खबर ज्यादा रखना पसंद करती हे. महिलाओ का बेसिक फंडा ये हे की अगर तुम अपने आप की देखभाल करने के लिए काफी सावधान हैं, तो वे आप पर उन की देखभाल करने के लिए भरोसा कर सकती हैं. तो, यद् रखे दोस्तों, मैला ड्रेसिंग, uncombed बाल, गंदे नाखून, बदबूदार मोजे, पसीने सना शर्ट या जींस बिलकुल नहीं, खासतोर पर तब जब तुम कोशिश कर रहे हो किसी को इम्प्रेस करने की और कहानी गए बढ़ने की 

2 Style sense - स्टाइल सेंस

महिलाये पसंद करेंगी अगर अप उनपर बेतहाशा खर्च करे, बजाये अपने महंगे डिज़ाइनर कपड़ो के . इसलिए ये ध्यान रखे की चाहे अगर अपने कोई रोडसाइड दुकान का ही ड्रेस पहना हुआ हे पर वो काफी स्टाइलिश और classy होना चाहिए. ये जरुरी नहीं की आप बड़े बॉलीवुड या हॉलीवुड स्ट्रा को exact कॉपी करे लेकिन हा ये भी सच हे की अगर आप थोडा बहुत भी उनके जेसा attitude और कपड़ो का स्टाइल रख्नेगे तो ये आपकी वखत और बढ़ाएगा. अपने आप को नवीनतम फैशन के लिए हमेशा जागरूक रखे. और यहाँ भी ठीक वेसे ही जेसे लडको को बहनजी टाइप ड्रेस करी हुई लडकिय कम पसंद आती हे, वेसे ही लडकियों को भी टीपिकल ऑफिस ड्रेस वाले लड़के कुछ थोडा कम ही पसंद आते हे.

3 खुशमिजाज

एक सबसे important क्वालिटी जो लडकियों को आकर्षित करती हे वो हे " sense of humor ". महिलाओ के पास निपटने के लिए काफी से भी ज्यादा समस्याए और यह एक वास्तविकता हे की ऐसे में औरतो को अपने ही जेसे दूसरी उदास आत्मा की कंपनी की जरूरत नहीं है. ऐसे में अगर कोई साथ दे और अपने बुरे दिनों की यादो को अपने मजाक के साथ, उनकी परेशानियों को भी कम कर दे तो बस बात बन जाती हे. लेकिन हा ये ध्यान जरुर रखे ये मजाक लगातार किसी पर उलटे सीधे कमेंट्स या उनकी मजाक नहीं होना चाहिए वरना बनी बात बिगड़ जाएगी. और ये एक बहुत ही जबरदस्त बात हे की लडकियों को वो लड़के काफी पसंद हे जो अपनी गलतियों पर हंस सकते हैं,

4 परवाह दिखने वाले
महिलाये चाहती हे की कोई ऐसा हो जो उन्हें बार बार ये अहसास करता रहे की वो उनकी परवाह करता हे और प्यार करता हे. सड़क पर साथ चलते हाथ पकड़ लेना, साथ में सूर्यास्त देखना, युही बस ऐसे ही गालो को छू लेना, और सड़क क्रॉस करते ये ध्यान रखना की उनके साथ वो सेफ हे, ऐसे लड़के लडकियों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हे, और ये जताते हे की वो उनके लिए हमेशा उनके साथ हे. ऐसे लड़के महिलाओ को हमेशा अपनी तरफ आकर्षित करते हे. ये यद् रखे की सबके सामने अगर आप उनके साथ झिझक रहे हे या उनसे सही तरीके से बात नहीं कर रहे हे तो उन्हें लगेगा की आप को उनके साथ होने में शर्म हे. लेकिन सार्वजनिक तौर पर कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार अच्छी तरह से परिस्थिथीयो का आकलन कर ले.

5 एक सेक्सी मुस्कान या हलकी छेड़छाड़

महिलाये क्यों सलमान खान या टॉम क्रुज या शाहरुख़ को इतना प्यार करती हैं इसके पीछे कारन हे वो मुस्कान और जिस तरह से वो देखते हे या उनकी आँखों में जो चमक हे वो हर महिला की कमजोरी होती हे .अगर आप भीड़ में उन्हें उस तरह से देखे या मुस्कुराये तो ये उन्हें अजीब तो लगेगा लेकिन कही न कही उन्हें हजारो में एक होने का एहसास कराएगा.

6 शांत रहो

महिलाये हमेशा ही अतिउत्साही और बैचेन सी और हड़बड़ी में रहती हे, वे बहुत आसानी से उत्तेजित हो जाती है और ये ही कारन हे की उन्हें अपनी लाइफ में कोई ऐसा चाहिए जो कुछ शांति और ठहराव ला सके उनकी जिंदगी में.आपके लिए ये बहुत ही उल्टा हो जायेगा अगर आप उन्हें छोड़ कर चले जाये ऐसे समय जब वो परेशां हो या ऐसे मौके पर जब उन्हें आपकी सलाह या मदद की जरुरत हो. आपकी सेक्स अपील जीतनी आपके रूप में हे उनके लिए उतनी ही आपके attitude में भी हे. लडकिय खोजती हे ऐसे लडको को जो कभी कभी शांत हो और उन्हें भी समय समय पर सहारा दे सके और ये जाता सके की सब ठीक हे

Homemade Khushi

Homemade  Khushi  हे उन खुशियों को ढूढने का तरीका जो हमारे घरेलु नुश्खो में ही छिपे हुए घर में बेठे हे. बस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम उन्हें भूल जाते हे. 

इसमें हे -->
वेजिटेरियन रेसिपी
घरेलु नुस्खे - रसोई घर
ब्यूटी टिप्स
लाइफ स्टाइल की बाते 
आयुर्वेदिक नुस्खे अच्छी हेल्थ के लिए 
फैशन टिप्स 
और अनेक ....

न जाने कितनी ही बार महसूस हुआ की क्यों खिची खिची सी हो गयी जिंदगी ...
न जाने कब वो पहली मुलाकात की गर्मिया सर्द गृहस्ती की हवाओ में उड़ गयी ...
बिखर गयी सुनहरी रंगत मेरी, वो परफेक्ट सुनहरे cake bake करते करते ...
भूल गए कब आखिरी बार, बिना parlour गए , हमारे दीदार से किसी के नैन नहीं हटते ...

हम में से कितनो की ही जिंदगी की कहानी से ये ऊपर लिखी टेडी मेढ़ी lines सीधी सीधी match करती होगी। कितनी ही बार हमें ये सुनने को मिलता हे ... क्यों इतने गुस्से में हो? अरे कभी तो हमारे साथ बेठ
कर शांति से खाना खाओ। तुम्हे तो बस मेरे अलावा सब की पड़ी हे। इतनी छोटी छोटी बाते याद नहीं रखोगी तो घर केसे संभालोगी। vegetarian में कितने और भी options हे फिर भी रोज बस वोही सब्जिया and same पराठे। पड़ोस की Mrs Sharma कभी parlour जाते नहीं देखा पर फिर भी हमेशा tip top ही दिखती हे।

और भी न जाने क्या क्या ... :) well रोज वोही बाते एक खीझ सी होती हे। पर जब भी कभी शांति से 2 min सोचते हे तो लगता हे, क्या गलत हे सब की बातो में। कही न मेरे लिए प्रेम, एक concern ही तो हे ये सबका मेरे लिए। और क्या चाहती हे एक नारी, बस अपनों को खुश रखना, केसे भी, किसी भी तरह। और कही न कही 100 तरीके ढूंढते रहते हे ये ख़ुशी के लिए। पर क्या कभी हमने ये realize किया की वो जो ख़ुशी कही बाहर ढूंढ़ रहे हे वो हमारे अन्दर ही हे। बस एक बार अपनी ख़ुशी को पहचाने, उसे सवारे, खुद खुश रहे, बस फिर क्या - अपनी ख़ुशी के साथ हमें अपने अपनों की ख़ुशी किस कदर चारो तरफ से मिलती हे।

"Homemade  Khushi " बस एक कोशिश हे आपका साथ देने की उस ख़ुशी को ढूंढने में। और फिर एक साथ celebrate करने के लिए। तो आइये इस नयी शुरुआत में साथ दे और कुछ नमकीन से जीवन को और भी "खुशकीन " बनाये।
यहाँ मेरी कोशिश हे रोज कुछ vegetarian reciepis आपके साथ share करू। कुछ ब्यूटी टिप्स और रोजमर्रा के जीवन के नुस्खे आपके साथ share करू। इनमे से सब originally मेरे invented या ढूंढ़े हुए नहीं हे, बल्कि कुछ मेरे तकरीबन 20 सालो का इक्कठा किया खजाना हे जिसे में आपके साथ बाट कर और बढ़ाना चाहती हु। आप सब के विचार और सुझाव मेरी इस कोशिश को और भी रंगीन कर देंगे।
तो आइये शुरुआत करे ख़ुशी की खोज की।