Wednesday 17 July 2013

बेसन के गट्टे - Besan ke gatte - Rajasthani Recipe Dish

बेसन के गट्टे  - Besan ke gatte


बरसात के मौसम गरम गरम गट्टे और गरम गरम घी लगी रोटी मिल जाये तो बस शाम का आनंद ही आ जाता हे. गट्टे प्रमुख रूप से राजस्थान में बनाये जाते हे पर आजकल ये पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्द हो गए हे। हर कोई इसमें अपने अलग जायके के साथ इसे बनाता हे. पर इसका स्वाद, एकदम गरम, घी में या सरसों के तेल में बने, और तेज मिर्च के होने पर आता हे.
चलिए में अपना तरीका यहाँ शेयर कर रही हु ... अप अपना बताइयेगा -

सामग्री -

गट्टे के  लिए - 

बेसन (Chick Pea Flour) - 1 कप 
हल्दी (Turmeric Powder) - 1/2 चम्मच
मिर्च (Red Chilli) पाउडर - 1/2 चम्मच
अजवाइन  (Carom Seeds) - 1 छोटा चम्मच
 
धनिया (Dhaniya) पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
दही (दही) - 1/4 कप
तेल - 1/8 कप


ग्रेवी के लिए

प्याज - 1 कप बारीक कटा
टमाटर - 1 कप बारीक कटा
अदरक - कद्दुकस  1 इंच टुकड़ा
लहसुन - कुचल 4 लौंग
दही (दही) - 1 कप
धनिया (Dhaniya) पाउडर  - 1 छोटा चम्मच
जीरा (Cumin) पाउडर - 1 छोटा चम्मच
मिर्च (Red Chilli) पाउडर - 1 छोटा चम्मच
आमचूर (मैंगो पाउडर) - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
राइ  (Mustard Seeds) - 1 छोटा चम्मच
जीरा (Cumin) - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
तेल - 2 चम्मच


विधि - 


गट्टे के  लिए

     बेसन में सभी सूखी मसाले मिक्स करे.  अब इस मिश्रण में तेल मिलाये. धीरे धीरे दही डाले , यह ध्यान रखे की ये  मिश्रण बेसन चिपचिपा न हो जाये ज्यादा. अगर ऐसा लगे तो सारा दही एक साथ न मिलाये. इसे एक आटे  की तरह गूंथ ले. आटा ऐसा हो की  इस आटे  से बेलनाकार  आकार में रोल कर के बेले तैयार हो सके.  . 
     अब, आटा की एक छोटी सी गेंद लेकर  और 1/2 इंच मोटी बेलनाकार  आकार (लगभग 6 इंच लंबा) रोल बना ले. ऐसे सारे गट्टे  के बेले तैयार कर ले. एक बर्तन में  पानी को उबाल ले. पानी इतना ले की सारे गट्टे उस में डूब जाये. उस में सारे गट्टे डाल ले. और इसे उबलने दे. गट्टे इस पानी में उबाल कर पकाने हे। 10-15 मिनट के बाद चेक कर ले की गट्टे  पके हुए हे या नही इसके लिए एक गट्टा रोले बहार निकाल कर चाकू डाल कर  जाँच करें और अगर चाकू बाहर साफ आता है तो गट्टे पक गए हे. अगर नहीं तो थोड़ी देर और पकने दे. 
     जब गट्टे पक जाए तो उन्हें निकाल कर ठंडा होने रख दे. बचे हुए पानी को फेके नहीं इससे हम ग्रेवी बनायेंगे। गट्टे ठन्डे होने पर उन्हें आधा आधा इंच के टुकड़ो में काट ले. 


ग्रेवी और मिश्रण

     दही में  सभी सूखी मसाला मिलये. नमक अभी नहीं मिलये. अब इस दही को अच्छी तरह से फेट ले. एक पेन में  तेल दाले. इसमें  राइ , जीरा दाले. जब ये तड़कने लगे तब, एक मिनट के लिए अदरक और लहसुन भूनें। अब इसमें प्याज पारदर्शी होने तक भुने. अच्छे से भूनने के बाद इसमें टमाटर दाल कर भुने. अब इसे धीमी आंच पर ढक्कन कवर कर के 2  मिनट के लिए पकने  दे.२ मिनट बाद जब ग्रेवी से तेल  अलग होना  शुरू होता है तब इसमें  दही का  मिश्रण डाले . और तेज आंच पर उबाल लेने तक पकाये. अब, इस  में गट्टे  टुकड़े डाले और जरूरत के हिसाब से बचाया हुआ  पानी इसमें डाले। कवर कर के 5  मिनट तक  पकाना हे।
     गरमा गरम परोसे ,सब्जी तैयार है!

1 comment: